जमशेदपुर स्थित बिरसानगर दुर्गा पूजा मैदान परिसर में बृहस्पतिवार दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को संध्या 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उमा महेश्वरी डांस अकैडमी के बच्चों ने नवरात्रि से संबंधित भगवान गणेश और दुर्गा वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की शक्ति को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से मंच पर साकार रूप दिया। उमा महेश्वरी डांस अकैडमी के बच्चों के साथ मम्मी ने भी नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।
उमा माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृति एवं धरोहर कि हमारे देश की पहचान है। बच्चों के इस तरह के कार्यक्रम में जरूर भाग लेना चाहिए मंच के माध्यम से बच्चों में प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। इस रंगारंग कार्यक्रम का बिरसा नगर निवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी
0 Comments