झारखंड लातेहार. आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम एवं अमझरिया कीर्तन नगर डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कीर्तन नगर अमझरिया के ग्राम हुटाप में 100 से अधिक अतिशय लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान 300 लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया.


  लातेहार.  आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम एवं अमझरिया कीर्तन नगर डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कीर्तन नगर अमझरिया के ग्राम हुटाप में 100 से अधिक अतिशय लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया.  इस दौरान 300 लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया.

                कम्बल की व्यवस्था बिहार के समस्तीपुर निवासी भोला जी एवं आचार्य सत्यजितानन्द अवधूत के सौजन्य से की गयी तथा भोजन आदि की व्यवस्था अमझरिया कीर्तन नगर विकास समिति द्वारा की गयी।  आनंदमार्गियों ने उपस्थित लोगों के बीच ठंड, शराब व अंधविश्वास से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया.

       इस अवसर पर एएमयूआरटी कार्यकर्ता आचार्य सत्यजीतानंद अवधूत (आनंदनगर), आचार्य देवमित्रानंद अवधूत, भोला जी समस्तीपुर, सुनीता देवी, आभा रानी समस्तीपुर, सुरेश प्रसाद उपाध्याय, अमझरिया कीर्तन नगर विकास समिति पलामू से कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जगरनाथ जी, राम स्वरूप,  मणिकांत AKNDS.  , सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र प्रसाद यादव (हुटाप), रवि दे चंदवा, हुटाप पंचायत के मुखिया सुखनारायण सिंह, हुटाप की सुनीता देवी वार्ड सदस्य, विश्वकर्मा मुंडा वार्ड सदस्य, टेरेसा सुरीन वार्ड सदस्य, बालेश्वर गंझू वार्ड सदस्य उपस्थित थे।




 

Post a Comment

0 Comments