जमशेदपुर स्थित विवेक विद्यालय में संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदजी नुसरवानजी टाटा को श्रद्धा- सुमन अर्पित किया


जमशेदजी नुसरवानजी टाटा (3 मार्च 1839 - 19 मई 1904) एक भारतीय अग्रणी उद्योगपति थे जिन्होंने भारत की सबसे बड़ी समूह कंपनी टाटा समूह की स्थापना की। कई सर्वेक्षणों और रैंकिंग सूचियों में उन्हें सदी का सबसे महान परोपकारी नामित किया गया, उन्होंने जमशेदपुर शहर की भी स्थापना की 
जमशेदपुर स्थित विवेक विद्यालय में
संस्थापक दिवस के अवसर पर  आज दिनांक 03.03 2024 को विवेक विद्यालय में जमशेद जी नसरवान जी  को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश सिंह,  शिक्षकगण ,विद्यार्थी एवं अभिभावकगण  ने श्रद्धा- सुमन अर्पित किया | विद्यालय को रंग-  बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है जो सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा है।विद्यालय के  प्रधानाचार्य  ने जमशेदजी नसरवान जी टाटा के 185 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी एवं साथ ही  बच्चों  का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जे. एन. टाटा की जीवनी से हमें सीख लेनी चाहिए कि किस प्रकार हम अपने सपने एवं संकल्प को पूरा करे एवं महान कार्य को करने के लिए सही बुनियाद का होना आवश्यक है।आज हमारा विद्यालय  उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर एक और सफल वर्ष में प्रवेश कर रहा है।




 

Post a Comment

0 Comments