विवेक विद्यालय, जमशेदपुर
दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन (2023-24)
आज दिनांक 13/05/2024 को घोषित दसवीं एवं बारहवीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विवेक विद्यालय छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बारहवीं के विज्ञान स्ट्रीम में अंकित कुमार ने 92% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, आयुषी रानी ने 89% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और खुशबू कुमारी ने 85% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में श्वेता कुमारी ने 89% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, दिव्या कुमारी ने 86% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आरती कुमारी ने 85% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला स्ट्रीम में श्रेया सुमन ने 92% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, दीक्षिता कुमारी ने 88% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आंचल कुमारी ने 84% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दसवीं कक्षा में सत्यम मिश्रा और प्रकाश तिवारी ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96% अंक प्राप्त किया तथा विद्यालय की छात्रा अनुपम कुमारी, श्रुति प्रिया और छात्र अभिषेक कुमार ने 95% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और प्राची कुमारी और कन्हैया कुमार ने 94% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | परीक्षा में कुल 175 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 30 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए| शेष सभी छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने कहा कि विद्यालय शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दोनों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है| दसवीं एवं बारहवीं कक्षा (सत्र 2023-24) में विद्यालय का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है| यह सत्र विद्यालय के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता का सत्र रहा है| इस वर्ष सभी संकायों में हमारा उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा एवं बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बहुत सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

0 Comments