विवेक विद्यालय छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर में 9 सितंबर को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में बच्चों ने फेस- पेंटिंग द्वारा विभिन्न तरह के जीव - जंतुओ का मनुष्य के साथ संबंध, उपयोगिता, मित्रता, पतथा भावनात्मक रिश्ता के साथ प्राकृतिक संसाधनों को भी दर्शाया। छात्रों ने प्रकृति में जीव - जंतुओं के महत्त्व, आवश्यकता तथा मनुष्य के साथ उनके संबंध को दर्शाते हुए पशु - संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह, शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ छात्र- छात्राएं भी उपस्थित थे, जिन्होंने छात्रों के सकारात्मक सोच की प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता के विजेता रहे अनमोल शर्मा 4A, काव्या झा4B, सन्नी कुमार6C, राज कुमार सिंह6C, कुमार अमन दृवेदी6B, आदित्य सिंह6B, प्रगया शर्मा7B, अनुष्का कुमारी7B, पंकेश सिंह9A और सूरज शर्मा9A।
0 Comments