विश्व जनसंख्या दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने चलाया जागरूकता

 




विश्व जनसंख्या दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर, 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (डिस्ट्रिक्ट 325) द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घोड़ाबांधा में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या नियंत्रण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 28 गर्भवती महिलाओं एवं 7 आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता पी.पी. रमा खन्ना ने परिवार नियोजन, छोटे परिवार के लाभ तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आईपीपी डॉ. मीना मुखर्जी ने वर्ष 2026 की थीम "Empowering Young People to Create the Families They Want in a Fair and Hopeful World" की विस्तृत व्याख्या करते हुए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सतत विकास से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं सरल उपायों की जानकारी देते हुए उपलब्ध गर्भनिरोधक साधनों का प्रदर्शन (डेमो) किया तथा उनके सही उपयोग के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संचिता डे, आईपीपी डॉ. मीना मुखर्जी, पी.पी. रमा खन्ना, पी.पी. सोनाली महान्ती तथा क्लब सदस्य गीता उपस्थित रहीं।






विश्व जनसंख्या दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने चलाया जागरूकता







Post a Comment

0 Comments