विवेक विद्यालय में शेक्सपियर के जन्मदिन के मौके पर नाटक
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में आज दिनांक 23/04/2024 (मंगलवार) को अंग्रेजी के महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन को "अंग्रेजी दिवस" के रूप में मनाया गया जिसमें उनके द्वारा लिखा गया प्रसिद्ध नाटकों की झलकियों की प्रस्तुति हुई जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने रोमियो जूलियट, मैकबेथ, ओथेलो, जूलियस सीज़र, हैमलेट जैसी प्रसिद्ध नाटकों के पात्रों का नाट्य रूपांतरण कर अपने अभिनय कला को प्रदर्शित किया। इसके अलावा बच्चों ने अंग्रेजी भाषा से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों में भी भाग लिया। प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने कहा कि आज के समय में अंग्रेजी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में उभर चुकी है । इस प्रकार के प्रतियोगिताओं तथा क्रिया कलापों के आयोजन से बच्चों में अंग्रेजी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने शेक्सपियर के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए कहा कि विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार रहे है एवं अंग्रेजी साहित्य में इनका योगदान अप्रतिम है। आज के समय के साहित्यकारों को उनकी लेखन शैली से प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा अंग्रेजी विभाग को इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

0 Comments