विवेक विद्यालय ने क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, पुणे चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।

 

जमशेदपुर                                     दिनांक 2.07.2-24

विवेक विद्यालय ने क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, पुणे चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर  आयोजित ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ ने क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, पुणे चैप्टर  द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया है। टीम जेनिथ की छात्राएं  अनुष्का शर्मा , तुलसी कुमारी, स्निग्धा कुमारी एवं विजया मुखर्जी ने केस स्टडी प्रेजेंटेशन, स्लोगन प्रतियोगिता हिंदी , स्लोगन प्रतियोगिता  अंग्रेजी, तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता तथा विद्यालय का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 18 मई 2024 पुणे में  फिजिकल तथा 6 जून 2024 को  वर्चुअल रूप से आयोजित हुई थीं। प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की



Post a Comment

0 Comments