प्राउटिष्ट सर्व समाज द्वारा आनंद नगर में निःस्वार्थ सेवा कार्य

 


ठंड के मौसम में राहगीरों को जल सेवा प्रदान की गई

आनंद नगर में प्राउटिष्ट सर्व समाज की ओर से मानवीय सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद संस्था के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर मार्गी भक्तों, श्रमिकों एवं आगंतुकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य केवल पानी पिलाना ही नहीं था, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और समानता की भावना को जागृत करना भी था। प्रउत (प्रगतिशील उपयोग सिद्धांत) के अनुसार समाज की समस्त भौतिक एवं प्राकृतिक संपदाओं का उपयोग सभी के कल्याण के लिए होना चाहिए। इसी सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए प्राउटिष्ट सर्व समाज ने यह सेवा कार्य संपन्न किया।

PSS के अध्यक्ष आचार्य दिलीप सिंह सागर ने बताया कि प्रउत एक ऐसी सामाजिक-आर्थिक दर्शन है, जो शोषण-मुक्त समाज, नैतिक नेतृत्व और मानव-केन्द्रित विकास की बात करता है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति की आवश्यकताओं की चिंता नहीं की जाएगी, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। जल सेवा जैसे छोटे-छोटे कार्य उसी बड़े उद्देश्य की दिशा में ठोस कदम हैं।

सुशील रजन  ने कहा कि आज के समय में जब व्यक्ति स्वार्थ में सिमटता जा रहा है, ऐसे सेवा कार्य समाज को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं।

प्राउटिष्ट सर्व समाज ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी वह मानव सेवा, सामाजिक चेतना और संतुलित अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों के आधार पर निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा।















Post a Comment

0 Comments