रायपुर , छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ महिला समाज द्वारा कैंडल मार्च
पूरे देश को झकझोर देने वाली धृणित घटना 4 मई को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसमें पुरुष असहाय महिलाओं को नग्न परेड करा रहे हैं उसके साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं वह महिलाएं रो रहे हैं और छोड़ने की मेहनत कर रही है आरोप है इन महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया। मणिपुर महिलाओं के साथ दुष्कर्म घटना के विरोध में रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला समाज द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।
छत्तीसगढ़ महिला समाज की ओर से मालती दीदी अपने संबोधन में कहा कि नारी के विरूद्ध यौन हिंसा दिन - प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। यह मात्र संयोग नहीं है कि जैसे - जैसे अश्लील यौन साहित्य , फिल्म , वीडियो आदि बढ़े हैं वैसे - वैसे यौन अपराध भी बढ़ते गये हैं। वर्तमान में संचार माध्यमों में ‘‘ सेक्स और हिंसा ’’ का प्रदर्शन , समाज में यौन अपराधों के बढ़ने में उत्प्रेरक का काम कर रहा है। वर्तमान समय में सूचना क्रान्ति यथा इन्टरनेट के कारण भी महिलाओं के यौन - शोषण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज आवश्यकता है , शिक्षा व जनजागरूकता की जैसे - जैसे नारी चेतना , शिक्षा , जागरूकता और मुक्ति के स्वर पहले से अधिक मुखर होकर सामने आयेंगे वैसे - वैसे महिलाओं के विरूद्ध हिंसा पर नियंत्रण पाया जा सकता है।






2 Comments
Uttam prayas.jaari rakhen
ReplyDeleteThanks 👍
Delete