इनर व्हील क्लब जमशेदपुर (पूर्व) द्वारा डॉक्टर्स डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
जमशेदपुर (पूर्व) ने डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर दिनांक 1 जुलाई को सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन डॉक्टरों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम में अस्पताल के सभी डॉक्टरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिनमें सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के कुल 20 डॉक्टरों और क्लब से जुड़े 6 डॉक्टरों को शामिल किया गया। सभी उपहार पूर्व अध्यक्ष इरा बंदोपाध्याय (PP Ira Bandopadhyay) द्वारा प्रायोजित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मीना मुखर्जी (क्लब अध्यक्ष) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण भाव के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। पूर्व अध्यक्ष इरा बंदोपाध्याय ने भी सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर्स को “मानवता के रक्षक” की उपाधि दी।
इस अवसर पर क्लब द्वारा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को भी उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल है डॉ. अंजुश्री पंडित ,डॉ. नीलम सिन्हा,डॉ. इंदु चौहान 'डॉ. शबनम,डॉ. अमिताभ बंद्योपाध्याय,डॉ. गोखले /इस गरिमामय कार्यक्रम में सचिव अंजूबाला, आईपीपी मधुमिता संयल, पूर्व अध्यक्ष शम्मा उपाध्याय, संचिता दे, मधुमिता राय, रश्मि नारायण, विनीता, सोनाली महान्ती समेत क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इनर व्हील क्लब ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज की सेवा में रत डॉक्टरों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम ने डॉक्टरों के आत्मबल को प्रोत्साहित किया और क्लब की सेवा भावना को भी दर्शाया।
0 Comments