संगीत समाज टेल्को में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति संगीत एवं गीत पर आधारित नृत्य

 जमशेदपुर झारखंड स्थित संगीत समाज टेल्को में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति संगीत एवं गीत पर आधारित नृत्य


जमशेदपुर संगीत समाज टेल्को के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी जी ने झंडा तोलन किया। उसके बाद टाटा मोटर्स  एवं संगीत समाज के अध्यक्ष शोमिक राय, उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा ,सेक्रेटरी पार्थो मुखोपाध्याय  कोषाध्यक्ष हरेंद्र के साथ-साथ टाटा मोटर्स टाउन डिपार्टमेंट के हेड रजत सिंह एवं टाटा कमिंस के  प्लांट मैनेजर एंड डायरेक्टर्स रामपाल नेहरा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने मिलकर संगीत समाज के संस्थापक स्वर्गीय पंडित आनंद चंद चौधरी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। 


संगीत समाज के  प्रधानाचार्य सुरेंद्र कार्यक्रम के लिए बच्चों को संगीत के लिए तैयारी एवं प्रोत्साहित किया। उसके बाद संगीत एवं नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम हुआ।



 जिसमें संगीत समाज के बच्चों ने देश भक्ति आधारित संगीत एवं नृत्य पर प्रस्तुति की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत समाज के अध्यक्ष सोमिया रॉय अपने संबोधन में कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देश प्रेम समर्पण और एकता का प्रतीक है। आज का दिन इनकी बहादुरी वीरता और शौर्य को नमन करने का दिन है। संगीत समाज के उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने  अपने संबोधन में कहा कि आजादी पाने के लिए लंबा संघर्ष किया अपना पूरा जीवन पूरी जवानी आजादी को पाने में जो भी देश को आजाद कराने में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों की अहम योगदान रहा भारत मां के सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष के कारण स्वतंत्रता का सपना पूरा हुआ  है।

संगीत समाज के सचिव पार्थो मुखोपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन देश का एक नया सवेरा देखा है उसे दिन हमने विदेशी शासन से तो आजादी हासिल कर ली हमने अपनी नियति का निर्माण करने की भी स्वतंत्रता प्राप्त की। मैं भारत के नागरिकों के साथ एकजुट होकर सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं उनके असंख्य बलिदानों से भारत ने विश्व समुदाय में अपना स्वाभिमान पूर्ण स्थान फिर से प्राप्त किया ।  यह हमारे वर्तमान का आंकलन करने और भविष्य की राह बनाने के बारे में चिंतन करने का अवसर भी है। भारत न केवल विश्व मंच पर अपना यथोचित स्थान बनाया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में अपनी प्रतिष्ठा को भी बढ़ाया है। भारत पूरी दुनिया में विकास के लक्ष्यों और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।










Post a Comment

0 Comments